Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चिटौली गांव में शरारती तत्वों की हरकत, मढ़ी परिसर के स्तंभ तोड़ने की कोशिश से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 09:55:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 09:55:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चिटौली मढ़ी पर कुछ खुरापाती एवं नशेड़ी लोगों ने मंढी परिसर में लगे स्तंभ को तोड़ने एवं उखाड़ने की कोशिश की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।  सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटौली निवासी बाबूराम शर्मा और प्रशांत पब्लिक स्कूल के प्रबंध,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चिटौली मढ़ी पर कुछ खुरापाती एवं नशेड़ी लोगों ने मंढी परिसर में लगे स्तंभ को तोड़ने एवं उखाड़ने की कोशिश की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।  सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटौली निवासी बाबूराम शर्मा और प्रशांत पब्लिक स्कूल के प्रबंध, ग्राम प्रधान अनुज कुमार सिंह ने बताया कि चिटौली गांव के (शिव मंदिर) गंगा मईया मढ़ी का जीर्णोद्धार करने के लिए मंढी परिसर एवं मढ़ी परिसर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर सीमेंट के स्तंभ लगाए गए थे। जिसे 18 अप्रैल शनिवार देर रात्रि में कुछ अज्ञात खुरापाती, नशेड़ी लोगों ने गांव में शांति व्यवस्था एवं माहौल खराब करने की कोशिश कर मढ़ी परिसर में लगें सीमेंट के स्तंभ तोड़ने एवं उखाड़ने की कोशिश की। जिस गांव के सभी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव में बवाल होने की स्थिति को देखकर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी‌। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया।

  उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। इस मौके पर मढ़ी के पुजारी महंत कन्हैयालाल, पोशाकी लाल, हेमराज, कुंवर सेन मौर्य, कृपा शंकर, प्रॉपर्टी डीलर बाबूराम शर्मा, मुन्ना लाल, रामबाबू, रमेश पाठक, छोटे लाल, राजेश श्रीवास्तव, शिव अवतार शर्मा, विकास शर्मा, राजू, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ठाकुर उमेश सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, प्रदुमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Featured News