-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे विकास खंड अंतर्गत नीबी गहरवार गांव के होनहार बेटे निखिलेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) में 15वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे विकास खंड अंतर्गत नीबी गहरवार गांव के होनहार बेटे निखिलेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) में 15वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद में गर्व और खुशी का माहौल है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और हर कोई उनकी सफलता को अपना मानकर उत्सव मना रहा है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिलेंद्र सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि उन्हें यह सफलता सातवें प्रयास में मिली, जो उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उनका कहना है कि अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण सच्चा हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। निखिलेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता निर्मला सिंह, पिता शिव श्याम सिंह और भाई निलेंद्र सिंह को दिया, जिनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दी। वर्ष 2016 में बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रयागराज से बीटेक करने के बाद उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार सफलता हासिल कर ली। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन ट्रेज़री ऑफिसर के महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पद पर हुआ है, जो प्रशासनिक सेवा में एक अहम जिम्मेदारी मानी जाती है। उनकी सफलता पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ उनके आवास पहुंचे और उन्हें अंगवस्त्र व मां विंध्यवासिनी धाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निखिलेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर उपाध्यक्ष स्वामीनाथ सिंह, जिला महामंत्री इंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान शिव चंद्र मिश्रा, विनोद शंकर पांडे, प्रीतम केशरवानी, बाबू राम गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री विश्वामित्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
