Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पशु क्रूरता मामले में पुलिस का छापा, आरोपी को दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 08/05/2026 03:12:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 08/05/2026 03:12:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में पशु क्रूरता और अवैध पशु कटान के खिलाफ जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में पशु क्रूरता और अवैध पशु कटान के खिलाफ जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 8 भैंस के पड़वों को बरामद किया है, जिनमें एक मृत मिला। आरोपी के पास से अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल जंगीपुर थाना पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 1 गजनफरनगर में कुछ भैंस के पड़वों को निर्दयता पूर्वक बांधकर रखा गया है और उन्हें काटने की ि तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जंगीपुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नि छापेमारी कर इजहार कुरैशी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ड पुलिस ने मौके से 7 जीवित और 1 मृत भैंस का पड़वा बरामद किया। है इतना ही नहीं, आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे क दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में क मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।