Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बौखर में धूमधाम से संपन्न हुआ राधा-कृष्ण जवाबी संवाद कार्यक्रम, बुंदेली संस्कृति की दिखी अनूठी छटा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Radha Krashna , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 03:43:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Radha Krashna ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 03:43:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद हमीरपुर के सरीला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बौखर में पंचमी के अवसर पर आयोजित राधा-कृष्ण जवाबी संवाद कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों एवं अन्य जनपदों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तु

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद हमीरपुर के सरीला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बौखर में पंचमी के अवसर पर आयोजित राधा-कृष्ण जवाबी संवाद कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों एवं अन्य जनपदों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परासन, रिरुआ एवं उरई जालौन गुटकुवारा  इस्लामपुर और जिटकरी (सरीला) की राधा-कृष्ण संवाद टोलियों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने जवाबी संवाद के माध्यम से बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा, लोकसंस्कृति और सनातन धर्म से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन का संचालन एवं आयोजन रामलीला मेला कमेटी, बौखर -सरीला-हमीरपुर के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथि   सरीला क्षेत्र  से    समाजसेवी  चरन , सिंह राजपूत मुखिया   ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी अनेश  राजपूत मंगल गुरु जी  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस आयोजन ने एक बार फिर बुंदेलखंड की समृद्ध लोकपरंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
 

Related News

राजस्थान: नव निर्वाचित सरपंच शिवराज आचार्य ने थामा भाजपा का दामन, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की मौजूदगी में ली सदस्यता

मध्य प्रदेश: गौ सम्मान आह्वान अभियान को श्री परशुराम सेना ने दिया समर्थन, 4 दिसंबर को भोपाल जाने का लिया संकल्प

राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी

उत्तर प्रदेश: भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, ‘कुटुंबकम 2026’ में कायस्थ समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस


Featured News