Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती में बारिश और तेज हवाओं का कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/09/2026 03:28:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/09/2026 03:28:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती अर्नब तूफान के प्रभाव के चलते जिले में करीब 80 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती अर्नब तूफान के प्रभाव के चलते जिले में करीब 80 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं तेज हवाओं से जिले के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई जगह पेड़ों की चपेट में आने से बिजली के दर्जनों पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेड़ और बिजली के पोल गिरने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ। कुछ स्थानों पर बिजली के तार सड़क के आसपास गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया, ताकि यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।

लगातार बारिश के बीच राहत और बहाली का काम भी जारी है। विद्युत विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त पोल और बिजली लाइनों की मरम्मत कर प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। प्रशासनिक टीमें भी प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रही हैं और स्थानीय लोगों की मदद से व्यवस्थाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। नागरिकों को जर्जर भवनों, पेड़ों, बिजली के पोल और टूटे या झूलते तारों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने जिले में सड़क, बिजली और अन्य जरूरी सेवाओं को सामान्य बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है।


Featured News