-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मूंगफली बीज वितरण में गड़बड़ी मिली तो होगी एसआईटी की जांच, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की बैठक में मूंगफली बीज वितरण में कथित गड़बड़ी का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की बैठक में मूंगफली बीज वितरण में कथित गड़बड़ी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। किसान रणवीर सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के 14 विकास खंडों में मूंगफली बीज का वितरण सिर्फ कागजों पर कर दिया गया है। शिकायत पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताते हुए सोमवार तक किसानों के नाम समेत पूरी और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अगर जांच में बीज वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी या घोटाला सामने आता है तो मामले की एसआईटी जांच कराई जाएगी। इससे संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठा। इस पर डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को 20 सितंबर तक हर हाल में किसानों का भुगतान कराने के निर्देश दिए। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी ऋण पर मिलने वाली तीन प्रतिशत ब्याज छूट समय से नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने एलडीएम को मामले का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बिथरी के त्रिकुनिया गांव के अरविंद पटेल समेत कुछ किसानों ने शिकायत की कि पहले की गई शिकायतों का निस्तारण सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गया है। इस पर डीएम ने कहा कि अब किसानों से सीधे फीडबैक लिया जाएगा, ताकि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसान दिवस की बैठक में सीडीओ देवयानी, डीडी कृषि ओमप्रकाश मिश्र, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल किशोर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन भगत सिंह, डीएसओ दिलीप सैनी, मत्स्य निदेशक गायत्री पांडेय, केवीके वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी ऋनुषा तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
