-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सोनहा पुलिस की जुआ अड्डे पर छापेमारी, तीन जुआरी गिरफ्तार, ₹9,160 नकद समेत 3 बाइक बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सोनहा पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सोनहा पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, ताश के पत्ते, तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामनगर स्थित लिलामरार पोखरे के दक्षिणी किनारे, बनविगांव के जंगल में पीपल के पेड़ के नीचे छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैयालाल पुत्र हीरालाल निवासी रामनगर, पवन कुमार पुत्र शालिकराम निवासी रामनगर तथा नारायण जायसवाल पुत्र कृष्ण चंद्र निवासी असनहरा, थाना सोनहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मौके से जुए की फड़ से 7,970 रुपये तथा गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी से 1,190 रुपये बरामद हुए। इस तरह कुल 9,160 रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा ताश के 52 पत्ते, तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोनहा में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद, उप निरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, शेखर प्रसाद साहनी, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, विकास सिंह, विनय जायसवाल तथा कांस्टेबल कृष्ण मोहन यादव और शुभम चौहान शामिल रहे।
