Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस के असंतुष्ट फीडबैक पर एसपी सख्त, सीओ से स्पष्टीकरण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 01:35:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 01:35:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बाद मिले असंतुष्ट फीडबैक को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर एसपी ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बाद मिले असंतुष्ट फीडबैक को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर एसपी ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। सीओ मेहदावल से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि उपनिरीक्षक देवब्रत शर्मा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल सूरज पासवान को दंडस्वरूप दौड़ कराई गई पुलिस के अनुसार, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों की जांच की गई। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता और गुणवत्ता नहीं मिलने पर संबंधितों की जवाबदेही तय की गई।  सीओ से मांगा स्पष्टीकरण 

आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा में सामने आई कमियों को लेकर सीओ मेहदावल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक देवब्रत शर्मा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में शिकायत के निस्तारण से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी। दो सिपाहियों को कराया दंडस्वरूप दौड़  समीक्षा के दौरान कार्रवाई के क्रम में कांस्टेबल जितेंद्र यादव और सूरज पासवान को दंडस्वरूप दौड़ कराई गई। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर जोर 
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आईजीआरएस समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए कमियों को दूर करने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News