-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा का कुनबा बढ़ा, 30 नेताओं ने थामा दामन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े 30 पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम प्रमुख रहे। इसके अलावा बुनकर मजदूर विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नाजिम अंसारी,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष खालिद सैफी, राष्ट्रीय सचिव अयूब अंसारी, प्रदेश प्रभारी कारी लाइक अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मेहर आलम कासमी अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद अयूब अंसारी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नईम, कल्लन सैफी, शकील अहमद, उमर जहीर अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मुन्तयाज, पदम प्रकाश, अंकित कुमार, मोहम्मद फुरकान, इंज्यामुल हक, बदर जमील, सद्दन खान, नवेद आलम, अनीस अहमद, वकील अहमद (बिजनौर), वकील अहमद (लखनऊ), कारी सलमान और पूर्व प्रभारी बलराज प्रजापति शामिल रहे। इनमें कई लोग दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, शाहदरा, प्रतापगढ़, अमरोहा और लखनऊ से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए नारा राजनीतिक जरूरत के हिसाब से बदलता रहता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश है।
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद में विवाहिता की हुई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, तालाब किनारे मिला बच्चे का शव
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
