Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के सुजीत सिंह ने दिल्ली पुलिस के एसीपी वेद भूषण से की शिष्टाचार भेंट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 04:30:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 04:30:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक एवं नेशनल प्रेसिडेंट सुजीत सिंह द्वारा आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस महासंघ कार्यालय में एसीपी वेद भूषण जी से शिष्टाचार भेंट की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के संस्थापक एवं नेशनल प्रेसिडेंट सुजीत सिंह द्वारा आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस महासंघ कार्यालय में एसीपी वेद भूषण जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस गरिमामयी एवं सार्थक मुलाकात के दौरान समाज में अपराध नियंत्रण, जन-जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई। नेशनल प्रेसिडेंट सुजीत सिंह ने दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। 

साथ ही, उन्होंने समाज में अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर सुजीत सिंह द्वारा एसीपी वेद भूषण जी को नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ससम्मान आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। यह बैठक पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगी।