-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मौलाना तौसीफ की संदिग्ध मौत—पत्नी ने साजिश का लगाया आरोप, ऑडियो जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश... बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’ बरे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश... बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’ बरेली रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ की लाश, पत्नी का साजिश का आरोप; कहा- फोन पर बोले थे ‘कुछ लोग परेशान कर रहे’ ‘कुछ लोग परेशान कर रहे, पुलिस को सूचना दे दो’ आखिरी कॉल मृतक की पत्नी तबस्सुम ने एसपी सिटी मानुष पारीक को फोन कर बताया कि रविवार रात बरेली से रवाना होने से पहले तौसीफ ने उन्हें कॉल की थी। कॉल में मौलाना ने कहा था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। शाहजहांपुर पुलिस को तुरंत सूचना दे दो। पत्नी ने यह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। लेकिन बाद में तौसीफ का नंबर बंद मिलने पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बरेली से था पुराना नाता, इमाम की नौकरी के लिए आए थे जानकारी के मुताबिक, तौसीफ रजा किशनगंज के पठामारी बाकू टोली के रहने वाले थे। उन्होंने बरेली दरगाह के पास स्थित मदरसे से शिक्षा ली थी। इसके बाद वह बिहार के सीवान चले गए, जहां मस्जिद में इमाम थे। सूत्रों के मुताबिक, तौसीफ बरेली दरगाह से जुड़े लोगों से मिलने आए थे ताकि उन्हें यहां इमाम का काम मिल सके। परिजनों को अब शक है कि नौकरी के चक्कर में ही उन्हें निशाना बनाया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि पत्नी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी दी है। हालांकि वह पहले सीवान में ही कार्रवाई चाहती थी। अब उन्हें बरेली बुलाया गया है। अगर परिवार चाहेगा तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। ऑडियो की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
किशनगंज के इमाम का शव पालपुर क्रॉसिंग के पास मिला, पुलिस ने पहले माना ट्रेन से गिरने का हादसा; अब ऑडियो जांच में जुटी जीआरपी बरेली, बिहार के किशनगंज जिले के मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 30 वर्षीय मौलाना का शव सोमवार सुबह बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोटें पाई गईं। पुलिस ने इसे ट्रेन से गिरकर मौत का मामला माना था। अब पत्नी के खुलासे के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है।
तबस्सुम का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। परिवार ने अब बरेली आकर जीआरपी या कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया है। परिवार के सदस्य रविवार को बरेली पहुंच सकते हैं। वे एसपी सिटी के संपर्क में हैं।
