Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होटल में हंगामे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास मिला तमंचा; दूसरा निकला नाबालिग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/07/2026 03:29:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:29:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: होटल मे दारू पार्टी के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है जबकि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: होटल मे दारू पार्टी के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है जबकि दूसरा नाबालिग निकला। तुलसीनगर निवासी पीयूष गंगवार का पीलीभीत बाईपास पर द रॉयल रेजीडेंसी नाम से होटल है। 20 जुलाई की रात शाहजहांपुर मे कटरा निवासी अनिकेत व अनुराग गुप्ता, तिलहर मे बनकटी निवासी अभिराज सिंह, नवाबगंज में चाणक्यपुरी की काजल गुप्ता ने दो कमरे बुक किए थे। रात में इन लोगों ने अपने चार-पांच दोस्तों को बुलाया और हंगामा शुरू कर दिया।

 इसको लेकर आपत्ति जताने पर आरोपियों ने गालीगलौज व मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ कर दी। एक आरोपी ने स्टाफ पर तमंचा भी तान दिया। पुलिस की विवेचना में इस घटना में फतेहगंज पश्चिमी के गांव निवड़िया निवासी अनूप का नाम सामने आया, जिसने कर्मचारियों पर तमंचा ताना था। सोमवार को पुलिस ने उसे तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसके नाबालिग निकलने पर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।