-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिक्षकों को कथित तौर पर ‘भूखे-नंगे कुत्ते’ कहने पर SDM सुशील मिश्रा के खिलाफ बवाल, निलंबन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एसडीएम सुशील मिश्रा ने जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को 'भूखे-नंगे कुत्ते' कहा. नाराज शिक्षकों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार और अनिश्चितकालीन धरना शुरू बरेली में एक एसडीएम की कथित अमर्यादित टिप्पणी को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एसडीएम सुशील मिश्रा ने जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को 'भूखे-नंगे कुत्ते' कहा. नाराज शिक्षकों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार और अनिश्चितकालीन धरना शुरू बरेली में एक एसडीएम की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आंवला तहसील में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन की कतार में खड़े शिक्षकों को एसडीएम सुशील मिश्रा ने कथित तौर पर 'भूखे-नंगे कुत्ते' कह दिया. अधिकारी की इस टिप्पणी से शिक्षक नाराज हो गए और उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. इसके बाद सैकड़ों शिक्षक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए. शिक्षकों ने एसडीएम के निलंबन की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है भोजन की लाइन में खड़े थे शिक्षक, तभी पहुंचे SDM जानकारी के मुताबिक आंवला तहसील क्षेत्र के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय जनगणना कार्य का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. यह प्रशिक्षण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा था. लंच का समय होने पर शिक्षक भोजन का पैकेट लेने के लिए कतार में खड़े हो गए. इसी दौरान आंवला के एसडीएम सुशील मिश्रा वहां पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने भोजन की लाइन में खड़े शिक्षकों को देखकर उन्हे भूखा, नंगा और कुत्ते कह दिया . एसडीएम की कथित टिप्पणी से मौके पर मौजूद शिक्षक नाराज हो गए. इसके बाद उन्होंने जनगणना प्रशिक्षण बीच में ही रोक दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करते हैं. किसी जिम्मेदार प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी की ओर से शिक्षकों को 'कुत्ता' और 'भूखे-नंगे' कहना पूरे शिक्षक समुदाय का अपमान है SDM के निलंबन की मांग पर अड़े शिक्षक शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा. वे एसडीएम सुशील मिश्रा के निलंबन की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस पूरे मामले पर अभी तक जिला प्रशासन या शासन स्तर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
SDM के खिलाफ शिक्षकों ने शुरू किया धरना घटना के बाद नाराज शिक्षक दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देर रात तक सैकड़ों शिक्षक पार्क में एकत्र रहे. शिक्षकों ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके निलंबन की मांग उठाई. शिक्षकों ने जिलेभर में जनगणना कार्य का बहिष्कार करने का ऐलान भी किया है. उनका कहना है कि जब वे राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रशिक्षण में पहुंचे हैं, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता बोले शिक्षक- हम कोई मुफ्त का खाना नहीं खा रहे एसडीएम की टिप्पणी से नाराज शिक्षकों ने कहा कि वे कोई मुफ्त का खाना खाने नहीं आए हैं. वे राष्ट्रीय जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रशिक्षण में शामिल हुए थे. ऐसे में एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है।
छत्तीसगढ़: NH-53 की सर्विस रोड पर हुआ अतिक्रमण, हादसे का बढ़ा खतरा
मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप से कमल चौक तक लगा बड़ा जाम, प्रशासन की अनदेखी से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात अस्पताल और बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश: चाचा की प्रताड़ना से परेशान युवती की हुई मौत, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: पटाखा बाजारों की बड़ी रौनक, 10 हजार की पटाखा चटाई बनी आकर्षण का केंद्र
