Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 20 साल से बंद पशु चिकित्सालय बना खतरा, जर्जर भवन से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/04/2026 12:08:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/04/2026 12:08:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्रामसभा कटुवानाला में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पिछले लगभग दो दशकों से बंद पड़ा है। वर्ष 2004-05 से बंद इस चिकित्सालय की हालत अब बेहद जर्जर हो चुकी है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्रामसभा कटुवानाला में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पिछले लगभग दो दशकों से बंद पड़ा है। वर्ष 2004-05 से बंद इस चिकित्सालय की हालत अब बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार चिकित्सालय भवन की छत टपक रही है, दीवारें पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं, खिड़की-दरवाजे व बाउंड्री क्षतिग्रस्त हैं और पूरे परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में यह भवन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुपालक किसान निवास करते हैं और यहां गाय, भैंस, बकरी व घोड़े जैसे मवेशियों की संख्या भी काफी अधिक है। लेकिन चिकित्सालय बंद होने के कारण पशुओं के इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी भारी बर्बादी झेलनी पड़ रही है। कई बार समय पर उपचार न मिलने से पशुओं की जान पर भी बन आती है। 

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामसभा के निवासी सत्यम सिंह, वंदना देवी, रामसजन शुक्ला, पवन गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, श्यामसुंदर सिंह, हर्षित सिंह, हरिकेश सिंह, राकेश गुप्ता, सरवन पासवान, सुखराज यादव, करीम गोंडवी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बंद पड़े पशु चिकित्सालय की जांच कराकर उसका नवीनीकरण कराया जाए और वहां पशु चिकित्सक सहित आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाता है।
 


Featured News