-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले बाट-माप विभाग की सख्ती, 23 दुकानदारों के कटे चालान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को घटतौली और धोखाधड़ी से बचाने के लिए बाट-माप विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को घटतौली और धोखाधड़ी से बचाने के लिए बाट-माप विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर के बाजारों में औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 23 दुकानों के चालान किए गए हैं। नियंत्रक बाट-माप, लखनऊ के आदेश और सहायक नियंत्रक बाट-माप, मेरठ संभाग के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न बाजारों में जांच की। इस दौरान मिठाई की दुकानों, ज्वैलर्स और एलपीजी गैस वितरकों के प्रतिष्ठानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक सेठ पाल सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में घटतौली और उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच में बिना सत्यापन वाले कांटे और बाट का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं, विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन जोड़कर ग्राहकों से पैसे न वसूले जाएं। दुकानदारों को मिठाई का वास्तविक वजन बताने और डिब्बे का वजन अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को पूरी कीमत के बदले सही मात्रा में मिठाई मिल सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दीपावली को देखते हुए विशेष जांच अभियान आगामी 7 और 8 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान बाजारों में लगातार निरीक्षण किया जाएगा और घटतौली या बाट-माप नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो, इसके लिए विभाग ने बाजारों पर निगरानी बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
