-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मनीष डावर ने जताई आपत्ति, जांच की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कथित रूप से की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कथित रूप से की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करना, विरोध प्रदर्शन करना और अपने अधिकारों की माँग उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन विरोध के नाम पर किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति गाली-गलौज, व्यक्तिगत टिप्पणी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के परम पूज्य अध्यक्ष एवं वाद मित्र, शंकराचार्य ज्योतिष पीठ, बद्रिकाश्रम, ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज जी के निर्देशानुसार, इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर द्वारा संबंधित वीडियो के विरुद्ध पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की माँग की जा रही है। मनीष डावर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी नौकरी और प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए बयान पर असहमति हो सकती है, लेकिन उस असहमति को तर्कों और तथ्यों के साथ व्यक्त किया जाना चाहिए। धार्मिक यात्राओं, कांवड़ यात्रा, रैलियों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लेकर दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकारों के साथ कर्तव्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ भाषा की मर्यादा भी आवश्यक है। श्री कृष्ण सेना ने प्रशासन से माँग की है कि संबंधित वीडियो की निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा यदि उसमें कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
