-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भांडेर महाविद्यालय विजेता
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मप्र शासन उच्च उप शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार सोमवार को शासकीय विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय भांडेर के खेल मैदान पर जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पीजी कॉलेज दतिया ए
विस्तार
मध्य प्रदेश: मप्र शासन उच्च उप शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार सोमवार को शासकीय विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय भांडेर के खेल मैदान पर जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पीजी कॉलेज दतिया एवं भांडेर महाविद्यालय की टीम शामिल हुई। दोनों टीमों के बीच 25-25 प्वाइंट के तीन मुकाबले हुए जिनमें शुरू के दो भांडेर महाविद्यालय ने और अंतिम तीसरा मुकाबला पीजी कॉलेज दतिया के नाम रहा और इस प्रकार दो मुकाबले जीतकर भांडेर महाविद्यालय की टीम विजयी रही। मुख्यातिथि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जन अभियान परिषद भांडेर शैलेंद्र लिटोरिया के द्वारा विजेता- उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा मेडल प्रदान किए गए। मैच के दौरान विशिष्ट अतिथि महेश पुजारी द्वारा कमेंट्री की गई। महाविद्यालय भांडेर के प्राचार्य प्रोफेसर जीएस गिल ने इस टूर्नामेंट कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी निशा सिंह, धर्मेंद्र यादव, शिवानी वर्मा, राघवेंद्र यादव, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर प्रदीप शर्मा एवं डॉक्टर राजकुमार वर्मा ने एलिजिबिलिटी चेक की। प्रोफेसर संजीव सिंह अहिरवार टीम मैनेजर के रूप में शामिल रहे। निर्णायक के रूप में ऋषि राकेश रहे। फैज़ान मंसूरी, मोनू अहिरवार, रोहित अहिरवार, विवेक, आशीष, आर्यन शुभराज, मोहित, राजकुमार, मानवेंद्र, देवांश, गब्बर एवं आयुष यादव ने रेफरी का सहयोग एवं स्कोर बोर्ड पर अंक दर्ज किए।
उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
