Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले बाट-माप विभाग की सख्ती, 23 दुकानदारों के कटे चालान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/11/2026 04:02:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/11/2026 04:02:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को घटतौली और धोखाधड़ी से बचाने के लिए बाट-माप विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को घटतौली और धोखाधड़ी से बचाने के लिए बाट-माप विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर के बाजारों में औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 23 दुकानों के चालान किए गए हैं। नियंत्रक बाट-माप, लखनऊ के आदेश और सहायक नियंत्रक बाट-माप, मेरठ संभाग के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न बाजारों में जांच की। इस दौरान मिठाई की दुकानों, ज्वैलर्स और एलपीजी गैस वितरकों के प्रतिष्ठानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।

बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक सेठ पाल सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में घटतौली और उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच में बिना सत्यापन वाले कांटे और बाट का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं, विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन जोड़कर ग्राहकों से पैसे न वसूले जाएं। दुकानदारों को मिठाई का वास्तविक वजन बताने और डिब्बे का वजन अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को पूरी कीमत के बदले सही मात्रा में मिठाई मिल सके।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार दीपावली को देखते हुए विशेष जांच अभियान आगामी 7 और 8 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान बाजारों में लगातार निरीक्षण किया जाएगा और घटतौली या बाट-माप नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो, इसके लिए विभाग ने बाजारों पर निगरानी बढ़ा दी है।


Featured News