-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) इंदरगढ़ में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इंदरगढ़ इकाई ने संस्थान के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) इंदरगढ़ में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इंदरगढ़ इकाई ने संस्थान के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताते हुए सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। अभाविप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय और नियमित बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं का अभाव है। इसके अलावा प्रयोगशाला के उपकरण बंद पड़े हैं और पुस्तकालय के साथ कॉलेज परिसर में भी साफ-सफाई की स्थिति खराब है। इन अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो छात्र हितों को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। परिषद ने इसकी जिम्मेदारी संस्थान प्रशासन की होने की बात कही है। इस दौरान नगर मंत्री देवेंद्र कुशवाहा, जिला कलामंच संयोजक सिद्धांत श्रीवास्तव, सक्षम दुबे, अनिल केवट, राजवीर गुप्ता, आकाश दुबे, कृष्णा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
