Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: लोंगिया वार्ड में 11.8 लाख से सामुदायिक भवन का होगा कायाकल्प

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Tauseef (RJ) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/11/2026 12:15:25 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Tauseef (RJ) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/11/2026 12:15:25 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के लोंगिया क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में 11.8 लाख रुपये की लागत से मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य के पूर्ण होने से सामुदायिक भवन की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा क्षेत्रवासियों को

विस्तार

राजस्थान: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के लोंगिया क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में 11.8 लाख रुपये की लागत से मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य के पूर्ण होने से सामुदायिक भवन की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से स्थानीय निवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस दौरान पार्षद पिता पप्पू कुरैशी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वार्ड के विकास को लेकर आश्वस्त किया है। उन्होंने दिवाली के बाद वार्ड में बंपर विकास कार्य करवाने का वादा किया है। इससे वार्डवासियों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


Featured News