Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पानी में डुबोकर युवक से मारपीट का आरोप, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Soni Devi , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 08/09/2026 01:37:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Soni Devi ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 08/09/2026 01:37:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम तालिबपुर रहली में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे पानी में डुबोने का गंभीर मामला सामने आया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम तालिबपुर रहली में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे पानी में डुबोने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में सुभाष उर्फ कल्लू, पुत्र रमेश, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना फतेहपुर चौरासी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 5 सितंबर, शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुभाष उर्फ कल्लू बकरी चराने के दौरान पानी में नहा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों से नहाने को लेकर उसकी बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने सुभाष के साथ मारपीट की और उसे पानी में कई बार डुबोया। करीब 15 मिनट तक पानी में डुबोकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद सुभाष की हालत गंभीर हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में भी थाना फतेहपुर चौरासी में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है। वर्तमान घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी और मामले की पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।

पीड़ित सुभाष उर्फ कल्लू पासी समाज से बताया जा रहा है और उसका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। परिजनों के अनुसार, सुभाष एक हाथ से दिव्यांग है और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसके इलाज में भी परेशानी आ रही है। पिता के पास बेटे के उपचार के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। परिजनों ने प्रशासन से सुभाष के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जल संरक्षण को नई गति, 26 नए खेत तालाबों के निर्माण को मंजूरी

उत्तर प्रदेश: आरटीओ अयोध्या ने बलरामपुर परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सोशल ऑडिट में विकास कार्यों की खुली पड़ताल, ग्रामीणों के सामने हुआ भौतिक सत्यापन

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग

उत्तर प्रदेश: कार्यभार संभालते ही एक्शन में नवागत थानाध्यक्ष, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया पहली प्राथमिकता


Featured News