Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने 41 पौवे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandprakash , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/10/2026 11:05:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sandprakash ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/10/2026 11:05:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को जरीफनगर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामरतन पुत्र हेमराज, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी खागी करवा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी देहगवां में किशनलाल धर्मकांटा के आगे से की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 पौवे (200-200 एमएल) अवैध देशी शराब तथा एक प्लास्टिक कैन बरामद की। इस मामले में थाना जरीफनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 303/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अली मियां जैदी, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक शामिल रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश: रामनगरिया मेला-2027 की तैयारियां हुई तेज, डीएम और एसपी ने पांचाल घाट का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ता अरविन्द सिंह की माता मधुलिका सिंह का आकस्मिक निधन, 7 नवंबर को होगा तेरहवीं संस्कार

उत्तर प्रदेश: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भरूहना चौराहे पर नेताओं ने किया पुष्पार्चन, मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बच्चों को पॉक्सो कानून और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश: नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संदेश के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा


Featured News