Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: लोकतंत्र बचाओ अभियान में कांग्रेस की आक्रोश रैली, नवप्रभात-नैथानी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

- Photo by : social media

विकाश नागर/उत्तराखंड   Published by: , विकाश नागर/उत्तराखंड   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 04:52:07 pm Share:
  • विकाश नागर/उत्तराखंड
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 04:52:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: देश में लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ' अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विस्तार

उत्तराखंड: देश में लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाओ' अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के संयुक्त और सशक्त नेतृत्व में आयोजित यह विशाल प्रदर्शन पावर मार्केट अंबाड़ी से प्रारंभ होकर हरबर्टपुर तक निकाला गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला।

रैली के दौरान जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग विरोधी नारों से लिखी तख्तियां थाम रखी थीं। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से तत्काल हटाने की पुरजोर मांग करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता बनाए रखने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

उत्तर प्रदेश: 25 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली खींचने को लेकर विवाद, धूरेहरा गांव में महीनों से आमने-सामने दो पक्ष

उत्तर प्रदेश: गोंडा में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने समय पर गन्ना भुगतान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को दुधारा पुलिस की राहत, दो मामलों में ₹10,857 की रकम कराई वापस

उत्त्तर प्रदेश: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेमरियावां में कांग्रेस का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कार्यकर्ता


Featured News