-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में राज्य मंत्री बलवीर सिंह घुनियाल का भव्य स्वागत, किसानों संग की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: जड़ी बूटी विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर सिंह घुनियाल अपने गंगोलीहाट प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास और किसानों की उन्नति को लेकर बेहद सक्रिय नजर आए।
विस्तार
उत्तराखंड: जड़ी बूटी विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर सिंह घुनियाल अपने गंगोलीहाट प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास और किसानों की उन्नति को लेकर बेहद सक्रिय नजर आए। कल रात्रि गंगोलीहाट पहुंचने पर स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपाअजा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपाल आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर मण्डल अध्यक्ष संजेश मेहता, भाजपा अनु मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार और अजा नगर मण्डल अध्यक्ष दयाल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। आज प्रातः राज्य मंत्री ने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मंदिर मां हाट कालिका के दरबार में हाजिरी लगाई और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत, उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में नीरज पंत, प्रताप सिंह रावत, भूपाल आर्या, करम राम, पंकज भट्ट, विमलेश कोठारी, अमित वर्मा, लिखित पंत और प्रकाश पंत सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे। बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने सरकार द्वारा जड़ी बूटी की खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने परंपरागत खेती के साथ-साथ जड़ी बूटी उत्पादन को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के किसानों की आजीविका को मजबूत करने और उनकी आय दोगुनी करने में मील का पत्थर साबित होगी। घुनियाल ने किसानों को प्रेरित करते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार और वे स्वयं व्यक्तिगत स्तर पर काश्तकारों को हरसंभव तकनीकी जानकारी, संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इसी बीच, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि से विशेष बातचीत करते हुए बलवीर सिंह घुनियाल ने क्षेत्र की जनसमस्याओं पर भी खुलकर बात की। गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की लंबे समय से चल रही कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस गंभीर मामले को लेकर जल्द ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे शासन के समक्ष मजबूती से क्षेत्र का पक्ष रखेंगे और अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का भरसक प्रयास करेंगे।
मध्य प्रदेश: ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक
उत्तर प्रदेश: फरार आरोपी धुरहू धरिकार के खिलाफ अदालत सख्त, 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा
राजस्थान: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु शिक्षार्थी रवाना
बिहार: कौआकोल में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
