Contact for Advertisement 9650503773


Woman Brutally Murdered: दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की बेहरहमी से हत्या, सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ मामले का खुलासा 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल उत्तर प्रदेश   Published by: , शुभि शिखा नयाल उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 11:21:08 am Share:
  • शुभि शिखा नयाल उत्तर प्रदेश
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 11:21:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हुए एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पसर गया हैं, जहाँ रिटायर्ड शिक्षक दवा लेने के लिए जब घर से बाहर निकले तो इसी बीच उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। तभी एक युवक घर में घुसा और महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और घर में मौजूद सारा किमति सामान और जेवर समेटकर फरार हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर में हुए एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पसर गया हैं, जहाँ रिटायर्ड शिक्षक दवा लेने के लिए जब घर से बाहर निकले तो इसी बीच उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। तभी एक युवक घर में घुसा और महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और घर में मौजूद सारा किमति सामान और जेवर समेटकर फरार हो गया। जब पति घर लौटा तो सामने का मंजर देखकर उनकी आँखें फटी की फटी रह गई। दरअसल ये घटना कानपुर में गुरुवार की दोपहर को घटी थी। बताया जा रहा हैं की महिला का पहले गला घोंटा गया फिर उसपर धारदार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

दर्दनाक मंजर 

बताया जा रहा हैं की करीब एक घंटे बाद जब पति घर वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा है और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।  

आरोपी का खुलासा 

इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक गमछा ओढ़े दोपहर के 1:16 बजे घर में घुसता दिखाई दिया। करीब 55 मिनट बाद  2:10 बजे वह बाहर निकलता हुआ नजर आया। अंदर जाते वक्त वह खाली हाथ नज़र आया था, लेकिन बाहर निकलते वक्त उसके पास एक बैग था। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला की मौजूदगी भी संदिग्ध रूप में दिखी है। 

मृतक की पहचान 

पुलिस की जांच में मृतका की पहचान कल्याणपुर स्थित आवास विकास की रहने वाली 53 वर्षीय निर्मला सिंह के तौर पर हुई है। उनके पति हरेंद्र कुमार सिंह हाल ही में एक इंटर कॉलेज से रिटायर हुए प्रोफेसर थे। दोनों दंपति घर में अकेले रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमे से उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी हैं, लेकिन एक बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है। 

पुलिस की कार्रवाई 

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के अनुसार , घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक साबुत जुटाए गए हैं और डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए घर की नौकरानी और एसी सर्विस के लिए आए दो मैकेनिकों को भी  हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से कुछ समय पहले ही नौकरानी घर से निकली थी और उसी दिन एसी की सर्विस भी कराई गई थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस हत्या और लूट के मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में सख्ती बरकते हुए कार्रवाई कर रही हैं।