Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान का सामूहिक आयोजन, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 05:02:09 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 05:02:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर

विस्तार

मध्य प्रदेश: सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर, झाबुआ में गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ की छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान की सुमधुर एवं अनुशासित प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम एवं प्रदेश गौरव की भावना का संचार किया।

 इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक रूप से गायन कर राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों एवं प्रदेश के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का परिचय प्राप्त कर उनकी प्रस्तुति की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related News

बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित

हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्ट्रेट में राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन


Featured News