-
☰
बिहार: बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा सदर प्रखंड के गोड़धोवा गांव में बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पूरी उत्साह के साथ शामिल हुए।
विस्तार
बिहार: नवादा सदर प्रखंड के गोड़धोवा गांव में बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पूरी उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर एनएच-20 नहर पर होते हुए संदोहरा गांव पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरी कर सैकड़ों महिलाएं कलश को अपने-अपने माथे पर लेकर यज्ञ मंडप के पास पहुंची। बनारस एवं मथुरा से आए विद्वान ब्राह्मण व यज्ञ आचार्य की देखरेख में विधिवत रूप से कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना शुरू किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गंुजायमान हो रहा था। पूरा गांव महादेव की भक्ति में सराबोर हो गया। कमेटी के अध्यक्ष अभय यादव ने बताया कि 30 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया था। 06 फरवरी को कलश यात्रा के साथ बाबा तारकनाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत की गई है जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि 07 फरवरी को नगर भ्रमण, 08 फरवरी को महारूद्र अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 12 फरवरी को मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन और 14 फरवरी को भंडारा के साथ नौ दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। मौके पर कोषाध्यक्ष कौशल कुमार, सदस्य योगी यादव, रंजीत यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, नीलू यादव, देवनंदन यादव एवं वीरेंद्र यादव सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल