Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बरेव मोड़ पर कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक सुरक्षित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 09/02/2026 12:41:21 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 09/02/2026 12:41:21 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयले से लदा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग दस फीट नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक पलट गया, जिससे उसके बारहों पहिए ऊपर की ओर हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। हादसे की सूचना पाकर ट्रक का मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचा।

 

वाहन की हालत देखकर वह भावुक हो गया और छाती पीट-पीटकर रोने लगा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए नेमदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News