Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण के लिए श्वान बंध्याकरण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

बिहार:  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 10/02/2026 11:34:22 am Share:
  • बिहार:
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:34:22 am
Share:

संक्षेप

बिहार: सोमवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण एवं नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से निर्मित श्वान बंध्याकरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।  उक्त श्वान बंध्याकरण केन्द्र का निर्माण बुधौल क्षेत्र में किया गया है।

विस्तार

बिहार: सोमवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण एवं नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से निर्मित श्वान बंध्याकरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।  उक्त श्वान बंध्याकरण केन्द्र का निर्माण बुधौल क्षेत्र में किया गया है। आवारा कुत्तों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़कर केन्द्र तक लाने के लिए विशेष वाहन का भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। श्वान बंध्याकरण केन्द्र में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था की गई है, जिसमें 01 हॉल (Dog Ponds हेतु), 01 कक्ष (एनेस्थीसिया हेतु) तथा 01 कक्ष (ऑपरेशन थिएटर हेतु) शामिल हैं।  इसके अतिरिक्त, पकड़े गए कुत्तों को रखने एवं निगरानी के लिए कुल 06 डॉग पॉन्ड्स उपलब्ध कराए गए हैं, जहाँ कुत्तों को तीन दिनों तक अवलोकन (Observation) में रखा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अवलोकन अवधि पूर्ण होने के उपरांत दक्ष एवं अधिकृत एजेंसी द्वारा कुत्तों का बंध्याकरण किया जाएगा। बंध्याकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर सुरक्षित रूप से पुनः छोड़ दिया जाएगा, जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था।  जिला पदाधिकारी द्वारा केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, पशु कल्याण मानकों तथा संचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह पहल आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा तथा पशु कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नवादा, माननीय मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार तथा नगर परिषद् के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News