Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: आदर्श युवा क्लब के जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए शुरू

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 09/02/2026 12:32:32 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 09/02/2026 12:32:32 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित जीपीएल (ग्रामीण प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को खेले गए मुकाबले रोमांचक रहे।

विस्तार

बिहार: प्रखंड के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित जीपीएल (ग्रामीण प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को खेले गए मुकाबले रोमांचक रहे। टूर्नामेंट के व्यवस्थापक अनुज कुमार ने बताया कि दिन के पहले लीग मैच में कोपिन मोड़ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोखरा की टीम 12 ओवर में केवल 81 रन ही बना सकी। इस तरह कोपिन मोड़ की टीम ने 43 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 

दूसरे मुकाबले में केशोराम हाईस्कूल की विक्की सोनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में कोपिन मोड़ की टीम 12 ओवर में 116 रन ही बना सकी। परिणामस्वरूप विक्की सोनी की टीम ने 9 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में अर्धशतक लगाने पर छोटू पांडे को विनोद कुमार, मोहम्मद कुरवांन अली एवं कोपिन मोड़ मैनेजमेंट के बिरेस कुमार द्वारा 100 रुपये नकद एवं ‘मैन ऑफ द मैच’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैच में प्रेमन कुमार ने कमेंट्री, गुलशन कुमार ने स्कोरिंग तथा जीशान खान व अंकित कुमार ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News