-
☰
बिहार: रजौली अग्निशामालय में चार कर्मियों को भावपूर्ण दी गई विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: शुक्रवार को अनुमंडल अग्निशामालय रजौली में प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी निर्भय कुमार के नेतृत्व में एक साथ चार कर्मियों के स्थानांतरण होने के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
विस्तार
बिहार: शुक्रवार को अनुमंडल अग्निशामालय रजौली में प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी निर्भय कुमार के नेतृत्व में एक साथ चार कर्मियों के स्थानांतरण होने के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अग्निशमन विभाग के अग्निक चालक निशांत कुमार, अग्निक मुकेश कुमार, अमरजीत राम, हीरालाल राम को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं फूल-माला से सम्मान पूर्वक विदाई दी। विदाई कार्यक्रम के मौके पर प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी निर्भय कुमार ने कहा कि चारों कर्मी काफी सरल स्वभाव के हैं। इन्होंने रजौली में अच्छा कार्य किया है। इन्होंने अपनी सेवा देने से पीछे कभी नहीं हटा है। इनके सेवा काल में सैकड़ो जगहों पर अगलगी की घटना हुई है और इन लोगों की तत्परता से बड़ी सूझबूझ से अगलगी की घटना को बुझाया गया। भावुक पल में अग्निशमन विभाग के चारों कर्मियों ने कहा कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद अधिकारियों एवं कर्मियों का ट्रांसफर होते रहती है। रजौली में रजौलीवासियों एवं अग्निशमन कर्मियों ने जो प्यार दिया है, उसका सदैव आभारी रहेंगे। रजौलीवासी काफी अच्छे एवं सरल स्वभाव के हैं। चारों कर्मियों ने रजौली में एक वर्ष अपनी सेवा देने के बाद आज इन चारों कर्मियों का ट्रांसफर जिला अग्निशामालय नवादा में हुआ है। आपको बता दें कि अग्निशमन विभाग के चारों कर्मी आग लगने पर तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ पढ़ते थे। इनका सेवा कार्यकाल रजौली में बहुत अच्छा रहा है। रजौली के लोग इन कर्मियों की काफी तारीफ किया करते थे। मौके पर राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रामपाल कुमार, बिरंजा कुमारी, टुन्ना कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार, मंटू कुमार सिंह, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, शिवम कुमार, राहुल पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल