Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: 15 फरवरी को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का किया जा रहा आयोजन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 09/02/2026 12:39:18 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 09/02/2026 12:39:18 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के ग्राम तुंगी बेलदारी स्थित महादेव स्थान (नजदीक बाल्मीकि स्थान) पर आगामी 15 फरवरी 2026 को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के ग्राम तुंगी बेलदारी स्थित महादेव स्थान (नजदीक बाल्मीकि स्थान) पर आगामी 15 फरवरी 2026 को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना के साथ भक्ति गीत-संगीत एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 6 बजे से होगी, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत तुंगी  बेलदारी के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।

 

समिति के सदस्यों मौसमी रानी  लक्ष्मी पंडित काजल भारती ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्तों की उपस्थिति पूजा में अनिवार्य मानी जाती है, इसलिए सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News