-
☰
बिहार: पत्रकार इम्तियाज फोनवेल के पिता की हालत गंभीर, पैरालिसिस व ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत मंझवे निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और जामा मस्जिद मंझवे के अध्यक्ष, पत्रकार इम्तियाज फोनवेल के पिता 75 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा हिदायत साहब की हालत बेह नाज़ुक बनी हुई है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत मंझवे निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और जामा मस्जिद मंझवे के अध्यक्ष, पत्रकार इम्तियाज फोनवेल के पिता 75 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा हिदायत साहब की हालत बेह नाज़ुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को उन्हें अचानक पैरालिसिस का दौरा पड़ा, जिसके साथ ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नवादा स्थित प्रसिद्ध जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज कर रहे डॉक्टर अबू सहमा ने बताया कि मुस्तफा हिदायत साहब के बाएं हाथ और पैर में पैरालिसिस हो गया है और ब्रेन हेमरेज के कारण वह फिलहाल बेहोशी की अवस्था में हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर है और ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन संभव नहीं हो सका है, इसलिए दवाओं और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। मुस्तफा हिदायत साहब एक सामाजिक रूप से सक्रिय और सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है। शुभचिंतक और पत्रकार साथी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल