-
☰
No image found.
बिहार: जमीन विवाद में स्टेशन रोड पर बवाल, रोड़ेबाजी के बाद 5 लोग हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: शहर के स्टेशन रोड स्थित पंपू कल चौक के समीप शुक्रवार को भाई-बहन के बीच चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विस्तार
बिहार: शहर के स्टेशन रोड स्थित पंपू कल चौक के समीप शुक्रवार को भाई-बहन के बीच चल रहे जमीन बंटवारे के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा गोलीबारी होने की भी चर्चा की जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि भाई-बहन के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बाहर से लोगों को बुलाकर रोड़ेबाजी कराने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गोलीबारी के संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल से किसी प्रकार का खोखा बरामद नहीं हुआ है। इसलिए फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामले की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
