-
☰
No image found.
राजस्थान: नयागांव में आशापुरा माता मंदिर पाटोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नयागांव उपखंड के नगर स्थित आशापुरा माता मंदिर में नौवां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक उत्सव में घटस्थापना, हवन, महाआरती और माता का विशेष श्रृंगार जैसे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तार
राजस्थान: नयागांव उपखंड के नगर स्थित आशापुरा माता मंदिर में नौवां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक उत्सव में घटस्थापना, हवन, महाआरती और माता का विशेष श्रृंगार जैसे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। पाटोत्सव के दौरान पंडित हरिद्वार गामोठ और अजय कुमार भट्ट ने माताजी का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद माता को आकर्षक वस्त्रों से सजाकर विशेष श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की गई। शाम के समय विशेष महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस वर्ष पाटोत्सव के मुख्य यजमान भंवर सिंह चौहान और उनका परिवार रहा। कार्यक्रम में नगर के सभी ग्रामवासी उपस्थित होकर भक्तिमय माहौल का हिस्सा बने। इस कार्यक्रम में जालम सिंह, युवराज सिंह, भगत सिंह, मगन सिंह, देवी सिंह, रणजीत सिंह, बलवंत सिंह,केशर सिंह, कर्णवीर सिंह , मनोहर सिंह समेत सैकड़ो भक्त उपस्थित हुवे।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
