-
☰
No image found.
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे
विस्तार
हरियाणा: कृषि विज्ञान केन्द्र, महेन्द्रगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डा. देवेन्द्र सिंह विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि जारी की गई। आज प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के खाते में जारी की गई है। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और हरियाणा मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिये लगातार प्रयासरत है।केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। विधायक ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की सलाह लेकर आधुनिक खेती अपनाने तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र संयोजक डा. सत्यजीत ने उपस्थित किसानों व महिलाओं को भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व किसानों की आय बढ़ाने लिये चलाई जा रही प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना की पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को जारी की गयी थी। योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रूपये की सहायता सीधे चार-चार माह की तीन किश्तों में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से उपमण्डल कृषि अधिकारी डा. अजय यादव ने किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वही पात्र किसान लाभान्वित होंगे जिनके पास राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के भू-अभिलेखों में सम्मलित रूप में दो हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि का स्वामित्व है। कृषि विज्ञान केन्द्र के जिला विस्तार विशेषज्ञ डा. राजपाल यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती व उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया व डीएपी की जगह एनपीके प्रयोग करने के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डा. संजय यादव, डा. संदीप सांगवान, डा. पूनम यादव, डा. कविन्द्र, डा. स्नेह,डा. आशीष शिवरान,डॉ नरेन्द्र,डा. अशोक ढिल्लों आदि किसानों ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
