-
☰
No image found.
राजस्थान: जयपुर से इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम भजनलाल शर्मा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बसों की सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बसों की सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। यह पहल प्रदेशवासियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के सफर को और अधिक सहज, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण बनाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को नई गति प्राप्त होगी। राज्य सरकार हरित विकास और आधुनिक परिवहन अवसंरचना के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सतत विकास एवं ग्रीन मोबिलिटी के विजन से प्रेरित डबल इंजन सरकार जनसुविधाओं के विस्तार, आधुनिक परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा हरित ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
