-
☰
No image found.
राजस्थान: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ समाधान, अतिक्रमण हटाकर खोला गया पुराना रास्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत करावाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान किया गया। लगभग 10 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद पड़ा एक सार्वजनिक रास्ता प्रशासन द्वारा खुलवा दिया गया,
विस्तार
राजस्थान: उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत करावाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान किया गया। लगभग 10 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद पड़ा एक सार्वजनिक रास्ता प्रशासन द्वारा खुलवा दिया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता पिछले एक दशक से बंद था, जिसके कारण किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय स्तर पर कई बार समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकल पाया था। 19 तारीख को ग्रामीण सेवा शिविर में प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता, तहसीलदार हिम्मतराम पटेल, ब्लॉक विकास अधिकारी चंदूलाल मीना, भूलेख अभिलेख डेरी , पहाड़ा पटवारी और करावाड़ा पटवारी सहित संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, भूमि अभिलेखों का परीक्षण किया और रास्ते की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। जांच में रास्ते पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद, प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। शिविर के दौरान सभी पक्षों से समन्वय स्थापित कर मामले का समाधान किया गया। वर्षों से बंद पड़ा यह सार्वजनिक रास्ता पुनः खुल जाने से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्राप्त हुई है। किसानों को अब अपने खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों और महिलाओं को लंबा चक्कर लगाकर नहीं जाना पड़ेगा। रास्ते के पुनः सुचारु होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्रामीण सेवा शिविर के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह शिविर केवल शिकायत सुनने का नहीं, बल्कि समस्याओं के प्रभावी समाधान का एक सशक्त माध्यम है।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
