-
☰
बिहार: शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 312 लीटर विदेशी शराब की बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के खिलाफ बेतिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विस्तार
बिहार: बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के खिलाफ बेतिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कालीबाग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब से लदी एक स्विफ्ट कार को जब्त किया गया, हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लौरिया की ओर से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन शराब लेकर बेतिया की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने के प्रयास में स्टेशन चौक से छावनी ओवरब्रिज की ओर जा रही यूपी नंबर की एक इनोवा कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तस्कर मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मारुति स्विफ्ट कार (नंबर BR 31J 2735) से कुल 312 लीटर विदेशी शराब, यानी 624 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और गाड़ी नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल