-
☰
बिहार: गरीब महिलाओं के साथ जंगल में कथित मारपीट, प्रशासन से न्याय की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र ककोलत स्थित जंगल में गरीब महिलाओं के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र ककोलत स्थित जंगल में गरीब महिलाओं के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने वन विभाग के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि वे अपने छोटे-छोटे बच्चों के लिए खाना बनाने हेतु सूखी लकड़ी चुनने जंगल गई थीं, इसी दौरान वन विभाग के लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया कि वे अत्यंत गरीब परिवार से हैं और ईंधन के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है। जंगल से सूखी लकड़ी चुनना उनकी मजबूरी है। महिला के अनुसार, बिना किसी पूर्व चेतावनी के वन विभाग के कर्मियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना में कुछ महिलाओं को चोटें भी आई हैं। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने पत्रकारों के बीच अपनी पूरी समस्या रखी और न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं का कहना है कि यदि वे लकड़ी नहीं चुनेंगी तो बच्चों के लिए भोजन कैसे बनाएंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। वहीं, अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और वन विभाग की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल