-
☰
बिहार: दत्तक ग्रहण और विधिक जागरूकता पर कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में 08 फरवरी 2026 को कौवाकोल प्रखंड के केवाली ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में बच्चों की दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पर आधारित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के मार्गदर्शन में 08 फरवरी 2026 को कौवाकोल प्रखंड के केवाली ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में बच्चों की दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पर आधारित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मो. साजिद अयुब ख़ान, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, नवादा ने बताया कि दत्तक ग्रहण एक विधिक प्रक्रिया है, जो किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत संचालित होती है। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, स्थायी और प्रेमपूर्ण पारिवारिक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दत्तक लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति या दंपत्ति को CARA की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद होम स्टडी रिपोर्ट, पात्रता जांच और बच्चे का मिलान किया जाता है तथा न्यायालय के आदेश से दत्तक प्रक्रिया पूर्ण होती है। दत्तक के पश्चात अनुवर्ती निरीक्षण भी किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रारंभ 90 दिवसीय ‘मेडिएशन 2.0’ अभियान की जानकारी दी, जिसके तहत पारिवारिक, उपभोक्ता, चेक बाउंस, भूमि विवाद सहित सुलहनीय मामलों का शीघ्र निपटारा मध्यस्थता से किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य लोग, बच्चे एवं पारा विधिक स्वयंसेवक श्री रामानुज कुमार उपस्थित रहे।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल