-
☰
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: हिसुआ प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) फॉलो-अप को सुदृढ़ बनाने के लिए मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: हिसुआ प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) फॉलो-अप को सुदृढ़ बनाने के लिए मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीरज कुमार ने जनवरी माह की उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया गया कि पंजीकरण के दौरान 10–15 प्रतिशत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान हो पा रही है। इस पर एएनएम को पुनः प्रशिक्षण देकर एचआरपी वर्गीकरण मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
गंभीर एनीमिया (7 ग्राम/डीएल से कम हीमोग्लोबिन) से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, आयरन सुक्रोज उपचार और कम से कम चार बार फॉलो-अप सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। लेबर रूम इंचार्ज को सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।