-
☰
मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय ओलंपियाड में कक्षा 5 की आध्या शर्मा ने अंग्रेजी विषय में हासिल किया प्रथम स्थान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोटेगांव तहसील के खमरिया झांसीघाट स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोटेगांव तहसील के खमरिया झांसीघाट स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा आध्या शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छात्रा को जिला मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर अभिनंदित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कठिन प्रश्नों के बीच आध्या शर्मा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता से स्कूल, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी प्रतिभाएं लगातार आगे आ रही हैं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आध्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और विशेष रूप से अंग्रेजी विषय में गहरी रुचि रखती हैं। परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रा की इस सफलता पर दादी श्रीमती पुष्प लता शर्मा, बड़े पापा मम्मी योगेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा तथा मम्मी पापा मोनू शर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उत्तर प्रदेश: रमजान पर खजला-फेनी और शीरमाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण