Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पूर्व जनपद सदस्य राजाराम कस्तवार बने जिला महामंत्री

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Dubey , Date: 19/02/2026 03:27:22 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arvind Kumar Dubey ,
  • Date:
  • 19/02/2026 03:27:22 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गोटेगांव-विगत दिवस नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक के द्वारा घोषित की गई। जिसमें गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जनपद सदस्य

विस्तार

मध्य प्रदेश: गोटेगांव-विगत दिवस नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक के द्वारा घोषित की गई। जिसमें गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जनपद सदस्य वरिष्ठ नेता राजाराम कस्तवार निवासी ग्राम गोहचर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति से संगठन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। नियुक्ति के उपरांत श्री कस्तवार ने पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल से निवास पर मुलाकात की जहां पूर्व राज्यमंत्री ने उनको फूल माला पहनकर  शुभकामनाएं वं मार्गदर्शन दिया।इस दौरान पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार मंडल अध्यक्ष अंजनी दीपक सोनी पूर्व मंडी अध्यक्ष रविंद्र पटेल, ओंकार सिंह पटेल, 

पार्षद कन्नू महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी।आपको बता दें कि राजाराम कस्तवार पूर्व में जनपद सदस्य व पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। दूसरी ओर बात करे श्री कस्तवार समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे हैं अभी वह सिलावट समाज संगठन मध्यप्रदेश में "प्रदेश प्रवक्ता" के पद पर समाज सेवा में अपना दायित्व निभा रहे हैं।उनकी इस नियुक्ति पर सामाजिक संगठन में हर्ष माहौल बना हुआ है और सामाजिक बंधुओ ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देकर खुशी जाहिर की है।