-
☰
हरियाणा: जाटवास में 28वें श्री श्याम सेवा शिविर का शुभारंभ, विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया सेवा-समर्पण का प्रेरणास्रोत
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि श्री श्याम सेवा मंडल जाटवास द्वारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर सेवा शिविरों का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। यह शिविर केवल धार्मि
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि श्री श्याम सेवा मंडल जाटवास द्वारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर सेवा शिविरों का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। यह शिविर केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा,समर्पण और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण है।सावन मास में शिव भक्तों एवं फागुन मास में श्याम भक्तों के लिए निशुल्क देसी घी का भोजन,विश्राम व्यवस्था,केसर युक्त दूध,गोंद के लड्डू तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना वास्तव में पुण्य का कार्य है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा,सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवा पीढ़ी को सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है। उक्त विचार विधायक कंवर सिंह यादव ने जाटवास मोड़,नारनौल रोड स्थित दादी धनी देवी धर्मशाला हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्याम सेवा मंडल जाटवास के 28वें सेवा शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। गए तथा प्रसाद वितरित किया गया। मुकेश बंसल ने बाबा श्याम के सुंदर-सुंदर भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया इस अवसर पर एडवोकेट नरेश शर्मा,संदीप शर्मा,कृष्ण शर्मा,मातादीन ठेकेदार,बाबूलाल शर्मा,सचिव विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिवाच,कृष्ण यादव बेरी, योगेश शर्मा पूर्व बीडीसी सदस्य,हीरालाल,करतार यादव,सुनील हलवाई,विजय जांगड़ा, मुकेश शर्मा,हितेश,पूर्व सरपंच जाटवास रामनिवास,डॉ.जसवंत बेरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति,युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा अर्चना ठाकुर,समाजसेवी सतवीर यादव भरत टेंट हाउस उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा मंत्री संदीप यादव ने की। मंच संचालन डॉ.मनोज गौतम ने कुशलतापूर्वक किया। निज जोरासी धाम के पुजारी कमलकांत द्वारा हवन-यज्ञ में आहुति देकर पूजन का शुभारंभ किया गया। श्याम सेवा मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष रमेश शर्मा जो पिछले 28 वर्षों से इस सेवा शिविर का निरंतर संचालन कर रहे हैं ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा और आप सभी के सहयोग से सेवा की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित है।उन्होंने ग्रामवासियों और भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति हमें नई ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी पहनाकर,फूलमालाएं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी भक्तजनों को श्याम पटके पहनाए
उत्तर प्रदेश: रमजान पर खजला-फेनी और शीरमाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण