-
☰
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: न्याय जगत के एक मजबूत स्तंभ और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 85 वर्ष की आयु में रविवार, 22 फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया। वे समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित मिलकी गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव समेत समस्तीपुर और रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में शोक की लहर दौड़ गई।
न्यायालय परिसर
विस्तार
बिहार: न्याय जगत के एक मजबूत स्तंभ और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 85 वर्ष की आयु में रविवार, 22 फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया। वे समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित मिलकी गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव समेत समस्तीपुर और रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में शोक की लहर दौड़ गई। परमेश्वर प्रसाद सिंह केवल एक वकील ही नहीं, बल्कि दबे-कुचले और असहाय लोगों की आवाज थे। अपने लंबे पेशेवर जीवन में उन्होंने हमेशा गरीब मुवक्किलों के हितों की रक्षा की। यही कारण था कि आज उनकी अंतिम यात्रा में केवल अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में उनके मुवक्किल और आम लोग भी शामिल हुए, जिनकी आंखें अपने प्रिय “बाबू साहब” को विदा करते समय नम थीं। परमेश्वर बाबू का जाना रोसड़ा अधिवक्ता संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा नैतिकता और सेवा की
न्यायालय परिसर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि आज सुबह जैसे ही उनका पार्थिव शरीर रोसड़ा व्यवहार न्यायालय लाया गया, पूरा परिसर गमगीन हो गया। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अपने वरिष्ठ साथी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वकीलों ने “परमेश्वर बाबू अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
गरीबों के लिए हमेशा समर्पित रहे परमेश्वर बाबू
इस मैके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीननाथ नायक,सचिव बीरेंद्र कुमार
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन