Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 23/02/2026 04:29:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 23/02/2026 04:29:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में 27 फरवरी क रिलीज होने जा रही फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व यादव परिषद ने फिल्म पर समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में 27 फरवरी क रिलीज होने जा रही फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व यादव परिषद ने फिल्म पर समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शाहजहाँपुर में विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में ज्ञापन दिया। परिषद का आरोप है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है।

संगठन का कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति से समाज में रोष फैल रहा है और यदि बिना जांच फिल्म प्रदर्शित की गई तो कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
जिलाध्यक्ष मोनू यादव ने बताया कि  हम प्रशासन से मांग करते हैं कि फिल्म की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जब तक जांच पूरी न हो, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। परिषद ने प्रशासन को पोस्टर और सोशल मीडिया लिंक सहित अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और फिल्म तय तारीख पर रिलीज होती है या नहीं।