Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण, अभिषेक कुमार सिंह बने जिला अध्यक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 23/02/2026 12:59:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:59:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे जिला पंचायत सभागार में रविवार को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहाँ पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी की घोषणा समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदीप शर्मा को सह सचिव,इसके साथ ही अनिल कुमार व शिवेश कुमार पाण्डेय श्पंकजश् को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सुनील गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह को शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए।

 

दिग्गजों का संबोधन में यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़, भड़ास मीडिया)रू मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनपद के पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया। सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद)रू उन्होंने कहा कि पत्रकार जहाँ कमियों को उजागर करते हैं, वहीं उन्हें विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से प्रोत्साहित करना चाहिए। राजकुमार सिंह (अध्यक्ष, क्षत्रिय युवा महासभा)रू उन्होंने पत्रकारों के जोखिम भरे काम को देखते हुए सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। शशिकांत मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष)रू उन्होंने बलिया और गाज़ीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया। पत्रकार सुरक्षा और बीमा का संकल्प में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन जनपद के पत्रकारों के मान-सम्मान और हितों के लिए ष्सुरक्षा कवचष् की तरह कार्य करेगा। उन्होंने घोषणा की कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के संबंधों को रेखांकित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कुंवर वीरेंद्र सिंह, रक्तवीर शीर्षदीप, गायक राकेश कुमार और कुशल संचालक संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अरुण ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंटू प्रधान , राजेश सिंह, सुधीर प्रधान, राजकुमार सिंह, विशाल चौरसिया, सुनील यादव, मोहन तिवारी, इकरार, आसिफ, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह ,इंद्र बहादुर सिंह विनीत कुमार दुबे, पवन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, मुकेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सिंहासन सिंह यादव, फूलचंद सिंह , एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव

मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रेस क्लब ने सदस्यों का द्वितीय चरण बीमा कैम्प आयोजित, 100 से अधिक पत्रकारों को लाभ

उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया


Featured News