Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पचम्बा गांव में हाथियों का आतंक, फसल और मचान बर्बाद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार:  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 23/02/2026 04:13:30 pm Share:
  • बिहार:
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 04:13:30 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र में विगत चार दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड ने रविवार की रात्रि सोखोदेवरा जंगल से भटककर पचम्बा गांव में किसानों के खेत में उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के

विस्तार

बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र में विगत चार दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड ने रविवार की रात्रि सोखोदेवरा जंगल से भटककर पचम्बा गांव में किसानों के खेत में उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने किसान साधु साव,लक्ष्मण साव,सौखी मांझी समेत कई किसानों के खेत में लगे गेहूँ की फसल को रौंद दिया। वहीं हाथियों ने चने की फसल और खेत में लगे सोलर प्लेट को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा कई किसानों के मचान को तोड़कर सब्जियों की फसलें को भी बर्बाद कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड पचम्बा गांव से मधुरापुर डैम की तरफ निकल गया।

 बता दें कि दो दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने सोखोदेवरा जंगल से हाथियों की झुंड को मशाल, पटाखा एवं लाइट के माध्यम से खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों को अभी भी डर है कि रात को हाथी कभी भी दोबारा मधुरापुर,लालपुर और आसपास के गांवों में धावा बोल सकता है। हाथियों के भय से ग्रामीण रतजग्गा करने को मजबूर हैं। वहीं रेंजर सौरभ सांडिल्य ने कहा है कि वन विभाग की टीम द्वारा लगातार हाथियों को सुरक्षित स्थान तक भेजने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि हाथियों से दूरी बनाए रखें और सतर्क रहें।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव

मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रेस क्लब ने सदस्यों का द्वितीय चरण बीमा कैम्प आयोजित, 100 से अधिक पत्रकारों को लाभ

उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया


Featured News