-
☰
मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131 वां संस्करण भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यक्रम को श्रवण किया
विस्तार
मध्य प्रदेश: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131 वां संस्करण भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यक्रम को श्रवण किया। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मन की बात का कार्यक्रम दीनदयाल नगर मंडल के मांगज वार्ड नंबर 5 के बूथ क्रमांक 133 पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह राजपूत एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया। सांसद राहुल सिंह लोधी कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को धरती का सच्चा साधक बताया है। जिस तरह उन्होंने ओडिशा के युवा किसान हिरोद पटेल की सराहना कि कैसे उन्होंने पारंपरिक खेती को तकनीक से जोड़कर नया मॉडल तैयार किया है। हिरोद ने अपने खेत के तालाब के ऊपर जालीदार ढांचा बनाकर सब्जियां उगाईं और किनारों पर फलदार पेड़ लगाए, साथ ही तालाब में मछली पालन भी शुरू किया। ये मॉडल जमीन के बेहतर उपयोग और अतिरिक्त आमदनी का बेहतरीन उदाहरण है। हमारे किसान अब उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता और वैल्यू एडिशन पर भी ध्यान दे रहे हैं। दमोह भी कृषि प्रधान जिला है हमारे यहां के किसान भी मेहनत और लगन से धन धान्य से जिले को आगे बढ़ा रहें हैं। मंडल कार्यक्रम में नरेंद्र बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, आई टी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, नगर महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, आशीष राय, प्रमोद विश्वकर्मा, अनुभव गौतम, राहुल पाठक, वेद प्रकाश दुबे, सुनील अहिरवार, मांगज वार्ड अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, कृष्णा तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, नारायण सोनी, करन सूर्यवंशी, स्वप्निल प्यासी, विधान पाराशर, सृजन असाटी, सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने छिंदवाड़ा में प्रवास के दौरान मन की बात कार्यक्रम श्रवण किया। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि मन की बात' में प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया ए आई इम्पेक्ट समिट 2026 की सफलता का जिक्र किया, उन्होंने ने कहा कि ये अब तक की सबसे बड़ी ए आई सम्मेलन था, जिसमें दुनिया भर के नेता, टेक सीईओ, इनोवेटर्स और स्टार्टअप से जुड़े लोग शामिल हुए। ये सम्मेलन ए आई के भविष्य को आकार देने में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ हैं।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया